{"_id":"5a2ebb624f1c1bce408bc659","slug":"161513012066-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात व हिमांचल में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत : तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात व हिमांचल में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत : तीरथ
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात व हिमाचल में पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगामी वर्ष में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू करने की बात कही।
पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने करीब से जनता का हर दुख-दर्द समझा है। जिससे जनता का उन पर विश्वास बढ़ा है। रावत ने ऑल वेदर रोड को पहाड़ के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। योजना की पीएम मोदी निगरानी कर रहे हैं। बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण की कार्रवाई भी जल्द शुरू होगी। डबल इंजन की सरकार से जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचारमुक्त देश के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने को किया। कहा कि 2019 में होने वाले लोस चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर देश व प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, ड. अमित रतूड़ी, वाचस्पति सेमवाल, चंड़ी प्रसाद भट्ट, सुनील नौटियाल, भारत भूषण भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।