{"_id":"59889a374f1c1b090f8b45b2","slug":"161502124599-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक को उमड़े भक्त
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, रुच्छ महादेव कालीमठ घाटी सहित अन्य मठ-मंदिरों और शिवालयों में सावन के चौथे सोमवार को भगवान आशुतोष के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर मंदिरों में कीर्तन-भजन और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित कोटेश्वर शिवालय में प्रात: 5 बजे से भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रात: 8 बजे तक गुफा में दर्शन के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अलकनंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने गुफा क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे। केदारनाथ धाम में भी प्रात: 6 बजे से भक्तों का मंदिर में प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान यहां श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी व सरस्वती नदी के जल से बाबा का जलाभिषेक किया, जबकि कुछ ने बीकेटीसी और अन्य लोगों की ओर से धाम में दुग्धाभिषेक किया।