फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   16 people honored for their contributions to literature, education, and the social sector.

Rudraprayag News: साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए 16 लोग सम्मानित

Thu, 20 Aug 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 20 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
16 people honored for their contributions to literature, education, and the social sector.
फोटो
विज्ञापन

107वीं जयंती पर चंद्र कुंवर बर्त्वाल की साहित्यिक विरासत को किया गया याद
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। प्रकृति के चितेरे एवं हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल की 107वीं जयंती जिले भर में मनाई गई। कवि की कर्मस्थली पंवालियां गांव, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि और इंटर कॉलेज मयकोटी में कलश ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम किया गया। मयकोटी में छात्र-छात्राओं ने उनकी रचनाओं का काव्य पाठ कर उनकी साहित्यिक विरासत को याद किया। इस दौरान साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कवि मुरली दीवान रहे जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र भंडारी ने की। छात्र-छात्राओं ने बर्त्वाल की कविताओं का पाठ किया। गोल्डी ने वन में फूल खिलेंगे, कन्हैया ने मंदाकिनी, केशव ने हिमप्रात और बलि दूंगा जननी तथा आरुषि ने वह हिमगिरि कविता के साथ गढ़वाली कविता पाठ भी किया गया। समारोह में साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए शंभु प्रसाद वशिष्ठ, वीरेंद्र सिंह भंडारी, महिपाल कोहली, विनोद किमोठी, मानवेंद्र सिंह बर्त्वाल, हिमांशु सेमवाल समेत 16 लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन कलश के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल ने किया।
विज्ञापन



प्रो. मृदुला जुगराण को हिमवंत साहित्य और कल्याण सिंह पुंडीर को अवतार सिंह राणा सम्मान
अगस्त्यमुनि। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में हिमवंत साहित्य सम्मान एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान साहित्य, संस्कृति और राज्य आंदोलन से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ दास सेवा मंडल के सहयोग से कोतवाली परिसर में बेलपत्र का पौधा रोपित कर किया गया। इसके बाद चंद्रकुंवर बर्त्वाल और हरिदत्त बेंजवाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। वहीं चंद्रशेखर बेंजवाल की पुस्तक उत्कंठा का विमोचन भी हुआ। प्रो. मृदुला जुगराण को हिमवंत साहित्य सम्मान और कल्याण सिंह पुंडीर को अवतार सिंह राणा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बर्त्वाल के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि बर्त्वाल का साहित्य नई पीढ़ी को प्रकृति, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, डॉ. आशुतोष भंडारी, श्रीनंद जमलोकी, प्रधानाचार्य संजय सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed