फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एनआरआई महिला की तारीफ के बाद बुराई करने पर हंगामा

एनआरआई महिला की तारीफ के बाद बुराई करने पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई महिला की तारीफ के बाद बुराई करने पर हंगामा
रुद्रपुर। बाजार चौकी क्षेत्र में घूम रही युवती को प्रेमी की ओर से एक एनआरआई महिला की तारीफ करना नागवार गुजरा तो प्रेमिका ने एनआरआई महिला की बुराई कर दी। इससे गुस्साई एनआरआई महिला बीच बाजार युवती से भिड़ गई। मामला बढ़ने पर युवती ने एनआरआई महिला से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पूरे मामले का वायरल हुआ वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को एक प्रेमी जोड़ा बाजार चौकी क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान प्रेमी की नजर अपने पति के साथ बैठी एक एनआरआई महिला पर गई और प्रेमी ने महिला की सुंदरता देखकर प्रेमिका के सामने ही उसकी तारीफ शुरू कर दी। प्रेमिका को अपने सामने प्रेमी की ओर से किसी और महिला की तारीफ करना नागवार गुजरा तो उसने एनआरआई महिला की बुराई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस पर एनआरआई महिला आगबबूला होकर युवती पर बरस पड़ी। इस पर दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान सूचना पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने पूरा मामला समझने के बाद दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन एनआरआई महिला युवती से माफी मंगवाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद युवती के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का विडियो भी बना लिया। सोमवार को अचानक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ और उसके बाद चर्चा का केंद्र बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed