{"_id":"5d111f778ebc3e21703e4296","slug":"156140323812-rudrapur-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
गदरपुर। मानसिक अवसाद के चलते फार्म हाउस पर कार्यरत श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज को लेकर तनाव में था।
दिनेशपुर के गांधीनगर वार्ड नंबर दो निवासी रवि मंडल (49) पुत्र अनिल मंडल 10 वर्षों से महतोष कस्बे के पास एक फार्म हाउस में श्रमिक था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी गुरदासी सोकर उठी तो रवि मंडल बिस्तर से गायब था। जब उसकी नजर घर के बाहर स्थित पेड़ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। रवि का शव पेड़ की शाखा से लटका था।
गुरदासी के चीखने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसओ जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गुरदासी ने बताया कि उसके पति कुछ समय से बढ़ते कर्ज को लेकर परेशान थे और मानसिक अवसाद में थे। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।