{"_id":"5d10f8d48ebc3e133f2c419a","slug":"1561393346740-rudrapryag-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने 40 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने 40 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने तल्लानागपुर और धनपुर क्षेत्र के लिए करीब 40 लाख की लागत से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति से विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विधायक चौधरी ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये से निर्मित चापड़ से 3 किमी सड़क, कमेड़ी से जयमंडी तक 8 लाख से बना 800 मीटर हल्का वाहन मार्ग, जयमंडी गांव में 7.5 लाख से निर्मित बारात घर और ग्राम पंचायत बर्सू के बिलोटा में 4 लाख की लागत से बने मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र सड़क से वंचित हैं, और वहां वन विभाग की भूमि नहीं है। वहां, ग्रामीणों की आपसी सहमति से विधायक निधि से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विस क्षेत्र में इस तरह की एक दर्जन सड़कें निर्माणाधीन हैं। चौधरी ने गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि समूह गठित कर महिलाओं को दूध, सब्जी, फूल, फल, चारापत्ती, अचार, नमकीन, पापड़, सिलाई-बुनाई, मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही केदारनाथ यात्रा में भी प्रसाद बनाने के लिए अधिकाधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध करा रही हैं। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री अजय सेमवाल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह, राजेश कुंवर, धनश्याम पुरोहित, राकेश बिष्ट, चंद्रमोहन सेमवाल, नरेश पंवार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।