फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डीएम ने घर-घर जाकर दी सोर्स सेग्रिगेशन की जानकारी

डीएम ने घर-घर जाकर दी सोर्स सेग्रिगेशन की जानकारी

Mon, 24 Jun 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने घर-घर जाकर दी सोर्स सेग्रिगेशन की जानकारी
रुद्रप्रयाग। नगर निकायों में 24 से 30 जून तक आयोजित सोर्स सेग्रिगेशन सप्ताह का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ घर-घर जाकर कूड़ा को अलग-अलग करना सिखाया। लोगों को जैविक-अजैविक कूड़े की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रति सभी को गंभीर होकर अपनी भागीदारी कर्तव्यनिष्ठा से निभानी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के सुमेरपुर में सोर्स सेग्रिगेशन सप्ताह का शुभारंभ करते हुए डीएम द्वारा लोगों को घरों व दुकानों में जागरूक किया गया। इस दौरान स्थानीय जब जिलाधिकारी व बच्चे कुछ होटलों में पहुंचे तो प्लास्टिक कचरे के ढेर लगे हुए मिले। साथ ही जगह-जगह झाड़ी उगी है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने होटल मालिकों को एक दिन में प्लास्टिक कचरे की सफाई और झाड़ी कटान के निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका व नगर पंचायतों को सड़क मार्गों में पडे़ गोबर को साफ कराने को भी कहा। मौके पर पालिकाध्यक्ष गीता झिंक्वाण, नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे, स्थानीय लोग, सभासद व अन्य मौजूद थे। इधर, राजकीय आदर्श विद्यालय रुद्रप्रयाग के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सुविधानगर में स्वच्छता जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के घर-घर जाकर उन्हें नियमित साफ-सफाई और जैविक-अजैविक कूड़े के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र नितवाल, सभासद संतोष रावत, प्रधानाचार्य डीसी वाजपेयी, कार्यक्रम अधिकारी शशि प्रसाद पुरोहित, भगत सिंह नेगी, प्रियंका, कंचन, मनीषा, शुभम, दिव्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed