फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तृतीय केदार तुंगनाथ की उपेक्षा पर पुजारियों में रोष

तृतीय केदार तुंगनाथ की उपेक्षा पर पुजारियों में रोष

Sun, 23 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
तृतीय केदार तुंगनाथ की उपेक्षा पर पुजारियों में रोष
ऊखीमठ। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के वरिष्ठ पुजारी आचार्य लंबोधर प्रसाद मैठाणी ने बीकेटीसी व विभागीय अधिकारियों पर धाम की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आचार्य लंबोधर प्रसाद मैठाणी ने कहा कि धाम में अव्यवस्थाएं पसरी पड़ी हैं, लेकिन श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने पर भी सिर्फ मौखिक आश्वासन मिल रहे हैं। धाम में पुजारियों को भी कोई सुविधा नहीं दी गई है, जिस कारण वह स्वयं के संसाधनों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के नियमित पूजा-अर्चना व आरती के लिए भी मंदिर समिति द्वारा कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। साथ ही कहा कि समिति का अगर, यही रवैया है तो तृतीय केदार तुंगनाथ को स्थानीय ग्रामीणों व हक-हकूकधारियों के अधीन छोड़ दिया जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed