{"_id":"5d0e599d8ebc3e46542127fe","slug":"156122151617-rudrapryag-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलवाड़ा में करोड़ों की पार्किंग का निर्माण कई माह से पड़ा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलवाड़ा में करोड़ों की पार्किंग का निर्माण कई माह से पड़ा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी किनारे निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य कई महीनों से बंद पड़ा है। करोड़ों की लागत से बनने वाली पार्किंग से कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलती, लेकिन पार्किंग निर्माण त्वरित गति से पूरा करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। ऐसे में आय दिन लग रहे जाम से परेशान स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित तिलवाड़ा, जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ सहित अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर पट्टी के 30 से अधिक गांवों का मुख्य बाजार है। यहां गांवों से प्रतिदिन 80 से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन पार्किंग के अभाव में यह वाहन हाईवे और तिलवाड़ा-मयाली-जखोली मोटर मार्ग के किनारे खड़े रहते हैं। ऐसे में यहां आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। यूपी निर्माण निगम की ओर से प्रसाद योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनाई जा रही पार्किंग का निर्माण पिछले चार माह से अधिक समय से बंद पड़ा है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, मानसिंह जगवाण, प्रदीप सिंह, सुरेश गोदियाल आदि का कहना है कि प्रशासन, विभाग और कार्यदायी संस्था को कई बार अवगत कराने पर भी पार्किंग निर्माण में तेजी नहीं लाई जा रही है। पार्किंग के अभाव में कस्बे में आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है, जिस कारण यहां यात्री नहीं रुकते। उन्होंने यथाशीघ्र पार्किंग का निर्माण पूरा करने की मांग की है। अन्यथा शासन, प्रशासन और कार्यदायी संस्था के खिलाफ मजबूरन आंदोलन किया जाएगा।
नहीं हुई पार्किंग हैंडओवर
अगस्त्यमुनि। प्रसाद योजना में मुख्य बाजार में पार्किंग का निर्माण को 6 माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन पर्यटन विभाग को इसे हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में यहां वाहनों की पार्किंग नहीं हो पा रही है, जिस कारण विजयनगर से मुख्य बाजार में जाम लग रहा है।
विज्ञापन
.......
तिलवाड़ा में पार्किंग निर्माण करवा रहे ठेकेदार के बीमार होने के कारण कार्य बंद पड़ा है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था से जवाब मांगा गया है। साथ ही अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग में निर्मित पार्किंग को हैंडओवर की कार्रवाई की जा रही है। हमारे विभाग के अधीन होने के बाद इनका संचालन स्थानीय निकाय के माध्यम से होगा, लेकिन यात्रा को देखते हुए दोनों पार्किंग चालू हैं।
--- पीके गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग