{"_id":"5d0e59838ebc3e46542127f2","slug":"15612214916-rudrapryag-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ईई से मांगा स्पष्टीकरण, एई के खिलाफ होगी कार्रवाई, जेई को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ईई से मांगा स्पष्टीकरण, एई के खिलाफ होगी कार्रवाई, जेई को निलंबित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के कांडई-कमोल्डी व स्यूंणी-टैंठी-पाटा मोटर मार्ग निर्माण का डीएम ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर डीएम ने कार्यदायी विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। जबकि सहायक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और जेई के निलंबन की संस्तुति दी। डीएम ने डामर की खुदवाई करवाकर कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
अमर उजाला ने कांडई-कमोल्ड़ी-मोल्खाखाल मोटर मार्ग पर हो रहे सुधारीकरण में बरती जा रही अनियमितता पर 21 जून को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को कांडई-कमोल्डी-मोल्खाखाल मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग पर दो वर्ष से विश्व बैंक की मदद से 8 करोड़ 3 लाख रुपये से सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्य में अनियमितता मिली और डामर की खुदाई कर गुणवत्ता की जांच कराई तो घटिया पाई गई। डीएम ने मार्ग सुधारीकरण में बरती गई अनियमितता पर कार्यदायी विभाग के ईई और सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने और जेई के निलंबन की संस्तुति दी। साथ ही बिना अनापत्ति के डंपिंग जोन पर मलबा डालने पर एसडीएम सदर को पटवारी से भूमि की नाप कर विभाग पर विश्व बैंक से जुर्माना वसूलने के आदेश भी दिए। डीएम ने स्यूंणी-टैंठी-पाटा मार्ग सुधारीकरण में अनियमितता पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए राजस्व उप निरीक्षण को निर्देश दिए। साथ ही मार्गों पर सुरक्षा दीवार, क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों को बनाने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान खांकरा प्रदीप मलासी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम कंडारी, एसडीएम सदर बृजेश तिवारी, ईई लोनिवि इंद्रजीत बोस, ईई सुनील कुमार, एई गुरुकृपा सिंह, मोहित उनियाल आदि मौजूद थे।