फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विकास कार्यो में नहीं होने दी जाएगी धन की कमी : चौधरी

विकास कार्यो में नहीं होने दी जाएगी धन की कमी : चौधरी

Fri, 21 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो में नहीं होने दी जाएगी धन की कमी : चौधरी
जखोली। विकासखंड जखोली के डांडा चमसारी में ज्वाल्पा ग्रामोदय समिति की ओर से आयोजित मेरा गांव मेरा तीर्थ, सम्मान समारोह एवं बहुउद्देशीय पंचायत भवन का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में तीन चीजों हवा, पानी और मिट्टी का सबसे बड़ा संकट होगा। कहा कि एक समय बाद ऐसी स्थिति पैदा होगी, कि लोगों को जल कार्ड मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरा गांव मेरा तीर्थ, सम्मान समारोह एवं बहुउद्देशीय पंचायत भवन के भूमि पूजन में विधायक भरत सिंह चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा गांव मेरा तीर्थ की अवधारणा तभी सफल हो पायेगी, जब सभी प्रवासी पहाड़ की ओर रुख करेंगे और अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए यहां के विकास पर भी ध्यान देंगे। पानी राखो आंदोलन के प्रेणता सच्चिदानंद भारती ने कहा कि निकट भविष्य में तीन चीजों का संकट होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिटटी, पानी और हवा का संकट होने से 2050 तक देश की आबादी 156 करोड़ हो जाएगी। कहा कि एक समय ऐसी स्थिति पैदा हो जायेगी कि देश की जनता को जल कार्ड मिलेगा। इस मौके पर बाल आयोग संरक्षण के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, एलपी डिमरी, समिति के अध्यक्ष शरद कुसुम थपलियाल व राजेश थपलियाल, भगवान सिंह रावत, नरेंद्र पंवार, डॉ संजय राणा, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता कोठारी, पूर्व सैनिक हयात सिंह राणा, महावीर राणा सहित कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed