फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मांगों के निराकरण को अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मांगों के निराकरण को अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
मांगों के निराकरण को अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन ने जलसंस्थान का राजकीयकरण करने समेत दस सूत्री मांगों के निरारकण की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता (ईई) को ज्ञापन सौंपा। संगठन के शाखा अध्यक्ष महावीर सिंह राणा व सचिव सुनील सिंह रावत ने ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पेयजल कर्मचारी संगठन कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने विभाग का राजकीयकरण करने, अन्य सरकारी विभागों की भांति एचआरए लागू करने, सातवें वेतनमान के अवशेष एरियर का भुगतान करने, मृत पदों को पुनर्जीवित करने, फील्ड कर्मचारियों को दुर्गम एवं सुगम (पर्वतीय/शहरी) के अनुसार वाहन भत्ता देने, चिकित्सा भत्ते की दर आवश्यकतानुसार निर्धारित करने, छूटे कर्मचारियों को समूह घ से ग में पदोन्नति देने की मांग की। अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed