{"_id":"5d07c6b68ebc3e687e77e031","slug":"15607906984-rudrapryag-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं बताई गयी। जनता दरबार में दर्ज 58 शिकायतों में से 46 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने पीएमजीएसवाई की ओर से देवली भणिग्राम मोटरमार्ग पर किए गए डामर के उखड़ने को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को जांच के निर्देश दिए। सौड़ भट्टगांव निवासी मनोरमा देवी ने कहा कि 30 जून 2016 में गुलदार द्वारा मारे गए खच्चर का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर डीएफओ व एसडीएम रुद्रप्रयाग को एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। जखोली भरदार के ग्रामीणों ने गांव मेें पेयजल आपूर्ति के लिए टैंक बनाने, रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के वार्ड-3 के उमरोला सौड़ निवासी दिगम्बर सिंह रावत ने पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत की। पूर्व प्रधान गणेश लाल ने द्यूलाधार-गणेशनगर मोटरमार्ग मणिगुह से पटाला, स्यालदोथा, खाल्यू, खमोली से पाटाधार से मिलाने की मांग की। हरियाली निवासी सुलोचना देवी ने गौरा देवी कन्याधन योजना, मंदाकिनी महिला विकास संस्थान की सचिव उमा जोशी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत प्लास्टिक रिसाइकल प्रोजेक्ट संचालन के लिए स्वीकृत की मांग की। इस मौके पर एडीएम अरविंद पांडे, प्रभारी सीडीओ एमएस नेगी, सीएमओ डा. एसके झा, एसडीएम बृजेश तिवारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।