फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   चोरों ने दो घर से उड़ाए नकदी और मोबाइल

चोरों ने दो घर से उड़ाए नकदी और मोबाइल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घर से उड़ाए नकदी और मोबाइल

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रीत विहार कॉलोनी में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने दो घरों में घुसकर मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक घर में खटपट की आवाज से जागी महिला पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई।

रविवार को रंपुरा चौकी और एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में प्रीत विहार कॉलोनी में किराए पर रहने वाले सोनू ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 3:30 बजे चोर घर में घुसे और दो हजार दो सौ पचास रुपये और दो मोबाइल फोन चुराकर भागने लगे। इस दौरान खटपट की आवाज होने पर पत्नी नींद से जागी और चोर को पकड़ लिया। उक्त चोर चाकू से पत्नी पर हमला कर फरार हो गया। गनीमत रही कि हमले में पत्नी बच गई। आरोप है कि हमला करने वाला चोर मोहल्ले का ही एक लड़का है। इधर, इसी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले टेंपो चालक आबिद ने कहा है कि बीते नौ जून की रात वह कमरे में सो रहा था। सुबह उठने पर उसके कमरे से 10,730 रुपये और मोबाइल गायब था। जब उसने मोबाइल पर फोन किया तो किसी अज्ञात युवक ने फोन रिसीव किया और फिर काट दिया। बताया कि फोन रिसीव करने वाले की आवाज को वह पहचान चुका है। आरोप लगाया कि जूता फैक्ट्री रोड पर एक युवक अपने घर पर लोगों को जुआ खिलवाता है। उक्त युवक ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed