{"_id":"5a9c2a734f1c1b05738ba83e","slug":"151520183923-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद रुद्रप्रयाग दो दशक की विकास यात्रा, पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद रुद्रप्रयाग दो दशक की विकास यात्रा, पुस्तक का विमोचन
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी की पुुस्तक ‘जनपद रुद्रप्रयाग दो दशक की विकास यात्रा’ का विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत व अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। इस मौके पर जिले के विकास को लेकर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। नगर पालिका के बारातघर में आयोजित समारोह का शुभारंभ रुद्रप्रयाग के विधायक चौधरी ने किया। कहा कि पहाड़ी ने चमोली व रुद्रप्रयाग की सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, आर्थिक और धार्मिक क्षेत्र को अपनी कलम से नई पहचान दी है। इस मौके पर विधायक रावत ने कहा कि रमेश पहाड़ी पत्रकारिता के स्तंभ हैं। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, एसडीएम सदर देवानंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, अरुण प्रकाश वाजपेयी व केएन नौटियाल ने विचार व्यक्त किए। ओपी बहुगुणा के संचालन में हुए समारोह में जनपद का विकास कैसे बढ़ाया जाए, विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर विकास के लिए मूलभूत संसाधनों की आवश्यकता, आजीविका को बढ़ावा और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। समारोह में जखोली की ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, डा. गुरु प्रसाद सती, कैलाश खंडूड़ी, अनुसूया प्रसाद मलासी, ओपी सेमवाल, अशोक चौधरी, केपी खन्ना, केपी ढौंड़ियाल, चंद्रशेखर पुरोहित, अजय नौटियाल व रंजना गैरोला सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद थे।