{"_id":"5a300bfb4f1c1b0d698c189e","slug":"151513098235-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब, ऑनलाइन होंगे दर्ज जनशिकायतें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब, ऑनलाइन होंगे दर्ज जनशिकायतें : डीएम
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने कहा कि अब जनशिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। जिससे विभाग मामलों का त्वरित संज्ञान लेकर समय पर निराकरण कर सकें। उन्होंने नवंबर माह के पहले पखवाड़े में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में सरकारी जमीन, सड़क व अन्य विभागीय परिसंपत्तियों आदि पर किए गए अतिक्रमण, अवैध कब्जे को लेकर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे इस तरह के मामलों से एसडीएम को अवगत कराएं, जिससे समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंनें बीडीओ स्तर पर हुई जांचों के बारे में कहा कि जांच आख्या में सभी कार्य सही पाए जाते हैं। लेकिन जब जिला मजिस्ट्रेट व सीडीओ स्तर से जांच हो रही है तो सभी मामलों में रिकवरी आ रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए, इसका बीडीओ विशेष ध्यान रखें। मनसूना के प्रेम लाल के जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित एकीकृत हस्तशिल्प योजना के कार्यों की जांच के संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम ऊखीमठ को आदेश दिए। नगर पंचायत ऊखीमठ के गांधीनगर वार्ड में ग्रेन डीलर की ओर से कार्डधारकों को राशन, चीनी व केरोसिन से वंचित करने के मामले में तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए। कंडारा में दो परिवार के सदस्य की किडनी फेल होने पर इन परिवारों को चिकित्सीय सुविधा के लिए आय प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीडीओ सहित प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।