{"_id":"5a2976634f1c1b79548c2159","slug":"151512666723-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडवों ने बाणों के साथ किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडवों ने बाणों के साथ किया नृत्य
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र के वार्ड-6 में आयोजित पांडव नृत्य में पांडवों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। महादेव मोहल्ला स्थित पांडव चौक परिसर में चार दिसंबर से शुरू हुए पांडव नृत्य में बुधवार सुबह 12 बजे महादेव मंदिर में रखे पांडवों के पुराने बाणों को परिसर में लाया गया। उन पर नए बाण लगाकर उनमें प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद शुरू हुए पांडव नृत्य सबसे पहले पश्वाओं पर देवता अवतरित हुए। जिन्होंने पांडव नृत्य देखने पहुचें श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद एक-एक कर पांडवों ने नृत्य किया। अंत में पंच पांडवों ने अपने-अपने बाणों के साथ नृत्य किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पांडवों का पुष्प अक्षत के साथ स्वागत किया। पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष महेश डियूंडी ने बताया कि 19 दिसंबर को गैंडा कौथिग, 20 को पांडव गंगा स्नान करेंगे। 21 में हाथी चका स्यूरता तथा 22 दिसंबर को मोरी डाली के साथ पांडव नृत्य का समापन किया जाएगा। इस मौके पर कुंवर सिंह पंवार, रामचंद्र सिंह, चक्रधर सेमवाल, विजय कप्रवाण, दौलत सिंह पंवार, चंद्रप्रकाश सेमवाल, दिनेश चंद्र सेमवाल, जितार सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, धर्म सिंह कप्रवाण, शैलेंद्र भारती, नरेंद्र प्रसाद, भारत सिंह समेत पांडव नृत्य देखने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।