{"_id":"5984aa8e4f1c1be87b8b466f","slug":"151501866638-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम में विश्व शांति के लिए किया गया यज्ञ-हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम में विश्व शांति के लिए किया गया यज्ञ-हवन
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के 10वें दिन विश्व कल्याण के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।
राजस्थान के व्यवसायी विपिन कनोडिया और उनकी पत्नी कल्पना कनोडिया के सहयोग से केदारनाथ में 26 जुलाई से 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को व्यास ओंकार शुक्ला ने शिव महापुराण की महिमा के बारे में बताया। कहा कि शिव दयालु हैं, वे स्मरण मात्र से ही अपने भक्तों के कष्ट हर लेते हैं। वे देवताओं के भी आराध्य हैं, क्योंकि विश्व कल्याण में उनका सबसे बड़ा योगदान है। इस मौके पर कथा पांडाल में विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन कर सैकड़ों आहुतियां दी गई। इससे पूर्व कथा पांडाल में आयोजित सम्मान समारोह में केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने व्यास ओंकार शुक्ला का माल्यार्पण और शॉल भेंट कर सम्मान किया। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि शनिवार को अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। दूसरी तरफ गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत पुराण और शिव महापुराण कथा श्रवण के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में स्थानीय महिला मंगल दल द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया जा रहा है।