{"_id":"575d84b94f1c1b0e4211b830","slug":"150-village-water-problem-in-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग के डेढ़ सौ गांवों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग के डेढ़ सौ गांवों में पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
पानी का संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली विकासखंड की 24 ग्राम पंचायतों की 40 हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। घरों में लोग तड़के से आधी रात तक दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं।
एक दशक पहले जखोली ब्लाक के 36 ग्राम पंचायतों के लगभग 70 गांवों के लिए करीब दस साल पहले 19 करोड़ की दो पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई थी। यह योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा जिले में 35 अन्य छोटी-बड़ी पेयजल योजनाएं भी वर्षों से निर्माण की राह ताक रही हैं। इसमें तल्ला नागपुर पेयजल योजना भी शामिल हैं। इस योजना से क्षेत्र के 50 से अधिक ग्राम पंचायतों को लाभ मिलना है। गांवों में सबसे बड़ी दिक्कत मवेशियों के लिए पानी जुटाने की हो रही है। पानी के अभाव में चाका, फलाटी और बुडोली में स्थिति सबसे बुरी है।
केस एक
वर्ष 2006 में सिलगढ़ क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के लिए तैला-सिलगढ़ पेयजल लाइन स्वीकृत की गई। 6 करोड़ 23 लाख की योजना पर पेयजल निगम ने वर्ष 2009-10 में कार्य शुरू किया। पहले फेज में कुछ किमी लाइन बिछी। दूसरे फेज में वर्ष 2011-12 स्टोर टैंक बनाए गए, लेकिन लाइन अधूरी पड़ी है। जबकि 6 करोड़ खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
केस दो
वर्ष 2005-06 में भरदार पट्टी के 12 ग्राम पंचायतों के लिए रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना स्वीकृत की गई। 1294 लाख रुपये खर्च के बाद भी 10 वर्ष से योजना पूरी नहीं हो पाई है। पेयजल निगम की ओर से 11 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट शासन को भेजा गया है।
रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना को पूरा करने के लिए 11 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। चार माह बाद भी स्वीकृति नहीं मिलने से काम रुका है। तैला-सिलगढ़ योजना का कार्य अंतिम चरण में है। अन्य योजनाओं पर भी कार्य तेजी से हो रहा है।
-- एसके बरनवाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम रुद्रप्रयाग