रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में 15 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली हैं। इनमें सात बाजपुर, तीन काशीपुर, तीन जसपुर और दो सितारगंज निवासी हैं। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 370 हो गई है। इनमें 211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर के कंटेनमेंट जोन जगतपुरा से करीब 50 लोगों के सैंपल लिए।
काशीपुर निवासी 36 वर्षीय युवक की बुधवार देर रात कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह युवक को कोरोना पॉजिटिव कें संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था। इसका सैंपल आठ जुलाई को भेजा गया था। विक्रम नगर, गदरपुर निवासी 36 वर्षीय युवक का बुखार की शिकायत पर नौ जुलाई को सैंपल लिया था। बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। खटीमा रोड, सितारगंज निवासी मुंबई से लौटे 45 वर्षीय में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ देर शाम बाजपुर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 62 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, डेढ़ वर्षीय बालक 35 वर्षीय महिला,16 वर्षीय किशोरी, 12 वर्षीय बालक, सितारगंज निवासी 24 वर्षीय युवती, जसपुर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय युवक, काशीपुर निवासी 39 महिला और 24 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेनमेंट जोन बनाए गए जगतपुरा क्षेत्र में भी करीब 50 लोगों के सैंपल लिए। आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को हल्दी में बनाए गए कंटेनमेंट जोन से सैंपल लिए जाएंगे।