फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण: चौधरी

महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण: चौधरी

Tue, 05 Feb 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण:  चौधरी
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कंडाली में विधायक निर्मित अगस्त्य पंचायती चौक का विधायक भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्रों की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

सिलगढ पट्टी के कंडाली गांव में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि में 4 लाख रुपये में निर्मित गांव के पंचायती चौक का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को को रोजगार के लिए सरकार चिंतित है। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बड़ी कंपनियों द्वारा युवाओं को जोड़कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही बैंकों के जरिए युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फर्नीचर व पढ़ाई के लिए संसाधनों की कोई कमी नही होनी दी जाएगी। उन्होंने महिला मंगल दल व युवक मंगल दल को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन चाका-बुडोली मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, यशवीर चौहान, दरम्यान जखवाल, प्रेम लाल, भूपेंद्र भंडारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed