फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   चंद्रनगर में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

चंद्रनगर में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंद्रनगर में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
रुद्रप्रयाग। शराब नहीं, विकास चाहिए, के नारे लगाते हुए महिलाओं ने अगस्त्यमुनि ब्लाक स्थित क्यूंजा घाटी के चंद्रनगर में खुली शराब की दुकान का विरोध किया। जुलूस के साथ पहुंची महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल दुकान बंद करने की मांग की। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंप प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कार्रवाही नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजी कालेज अगस्तयमुनि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमन नेगी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत केड़ा, डुंगरी, कोंथा व तेवड़ी के महिला मंगल दल की महिलाएं नारेबाजी के साथ चंद्रनगर पहुंची। उन्होंने शराब की दुकान तत्काल बंद करने की मांग की। यहां महिलाओं ने दुकान के समाने जमकर प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि उनके गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से नहीं जुड़ पाए हैं, लेकिन सरकार, गांवों को विकास की धारा में जोड़ने के बजाय उन्हें नशे के प्रति प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गांवों के विकास के नाम पर लोगों को शराब परोसने का आरोप लगाया। कहा, कि जल्द दुकान नहीं हटाई गई तो वे भूख हड़ताल करेंगी। वहीं ग्राम पंचायत केड़ा के ग्राम प्रधान रघुवीर लाल व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि सड़क सुविधा, बेहतर शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए बीडीसी बैठक, तहसील दिवस और जनता दरबार में भी की बार मांग की गई, लेकिन विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। कहा कि उन्हें शराब नहीं, विकास चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर राणा, राजपाल सिंह राणा, विमल नेगी, जयवीर सिंह नेगी सहित महिला मंगल दल पदाधिकारियों सहित सुनीता देवी, अनीता देवी, प्रर्मिला देवी, विमला देवी, सुरेशी देवी, सरोजनी देवी, वंदना देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed