{"_id":"5ada20194f1c1b81028b58af","slug":"141524244505-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेजर-शो के लिए गुजरात से केदारनाथ पहुंचने लगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेजर-शो के लिए गुजरात से केदारनाथ पहुंचने लगा सामान
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 28 अप्रैल की शाम को केदारनाथ में होने वाले लेजर-शो के लिए जरूरी सामान की सप्लाई शुरू हो गई है। एमआई-17 से चार चक्कर में गुजरात से बड़ी मात्रा में सामान केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। सामान के साथ दिल्ली और अहमदाबाद से 27 सदस्यीय टीम भी केदारनाथ पहुंच गई है।
शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एमआई-17 ने चार चक्कर लगाते हुए बड़ी मात्रा में लेजर-शो का सामान केदारनाथ पहुंचाया। आगामी दिनों में भी अन्य सामान धाम पहुंचाया जाएगा। शो का आनंद लेने के लिए मंदिर परिसर में वीवीआईपी/वीआईपी व श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है। कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर होने वाले लेजर-शो, जिसमें भगवान शिव की महिमा और केदारनाथ धाम के महत्व को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। दूसरी तरफ 29 अप्रैल को कपाट खुलने पर इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धाम पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन और बीकेटीसी भी तैयारियों में जुटी है।