फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रानीखेत को हराकर पिथौरागढ़ की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

रानीखेत को हराकर पिथौरागढ़ की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत को हराकर पिथौरागढ़ की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
रुद्रपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज ने रानीखेत डिग्री कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एसबीएस पीजी कॉलेज के मैदान में बुधवार को हुए मुकाबले में रानीखेत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 84 रनों का स्कोर बनाया। रानीखेत की टीम के लिए बल्लेबाज पंकज अधिकारी व मोहित ने 24-24 रनों की व्यक्तिगत पारियां खेलीं। जवाब में पिथौरागढ़ कॉलेज की टीम ने तेेजी से खेलते हुए 12 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। पिथौरागढ़ ने रानीखेत की टीम को आठ विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पिथौरागढ़ के लिए बल्लेबाज रोहित ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली जबकि दूसरे बल्लेबाज दीपक 28 रनों के साथ नाबाद रहे। वहां पर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूरन चंद्र जोशी, क्रीड़ा सलाहकार डॉ. मनीषा तिवारी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दुर्गाकांत प्रसाद चौधरी, अंपायर जतिन, विकास शर्मा, स्कोरर मनोज, डॉ. जीसी पंत, डॉ प्रेमलता पंत, लोकेश पांडेय, अनिल शर्मा, प्रवेंद्र उपाध्याय, चंद्र प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed