{"_id":"5c585ecabdec223604734ddf","slug":"131549295306-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों से की वनों को आग से बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों से की वनों को आग से बचाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वन अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत वन विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय घोलतीर में गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों व छात्रों से वनों को आग से बचाने की अपील की गई।
राप्रावि घोलतीर के परिसर में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वन पंचायत सरपंच मरोड़ा देवी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि जंगलों में आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान हमें होता है। वनों पर संकट आने से पर्यावरण भी प्रदूषित होगा, जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ेगा। हमें चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं। गोष्ठी में वन विभाग के वन दरोगा संतोष बड़वाल ने कहा कि वन हमारे लिए अमूल्य है। इनकी रक्षा करना हम सभी का पहला कार्य है। कहा कि जब वन रहेंगे तभी हमारा अस्तित्व है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि हमें जंगलों में लगने वाली आग को रोकना है, जिससे हमारा जीवन व शरीर भी स्वस्थ एवं निरोगी बना रहे। इस मौके पर ऊषा बिष्ट, बसंती राणा, वन कर्मी भूपेंद्र भंडारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।