{"_id":"5c4b2fc1bdec225eb27a9c58","slug":"131548431297-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपता से 66 पर्यटकों का रेस्क्यू कर ऊखीमठ पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपता से 66 पर्यटकों का रेस्क्यू कर ऊखीमठ पहुंचाया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। पुलिस और डीडीआरएफ ने चोपता में बर्फ में फंसे 66 पर्यटकों को रेस्क्यू कर ऊखीमठ पहुंचा दिया है। अब, यहां कोई पर्यटक नहीं है। चोपता में साथ फीट और दुगलबिट्टा में चार फीट बर्फ जम चुकी है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-हाईवे मस्तूरा से आगे बंद है।
एनएच निर्माण खंड लोनिवि की सहायक अभियंता वंदिता शुक्ला ने बताया कि तुंगनाथ घाटी में सुबह से देर शाम तक लगातार बर्फबारी होती रही, जिससे हाईवे नहीं खोला जा सका। चोपता में सात फीट और दुगलबिट्टा में चार फीट बर्फ जम चुकी है। यहां आवाजाही संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बीच पुलिस और डीडीआरएफ की टीम द्वारा चोपता से 66 पर्यटकों को करीब 20 किमी पैदल चलकर मस्तूरा तक लाया गया। यहां से उन्हें देर शाम ऊखीमठ पहुंचा दिया गया है। चोपता क्षेत्र में कोई पर्यटक नहीं हैं। आपदा कंट्रोल रूम को भी इस संबंध में सूचित कर दिया कि लगातार बर्फबारी से ताला से आगे किसी भी माध्यम से आवाजाही संभव नहीं है। दूसरी तरफ पर्यटक गांव सारी और देवरियाताल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी रघुवीर सिंह नेगी, दर्शन भट्ट, भरत भट्ट, सुनील नेगी, लखपत नेगी आदि ने बताया कि इस बार हुई बर्फबारी से बीते तीन दिनों से देवरियाताल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।