फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पांच वर्ष से बिस्तर में पड़े हरीश सिंह के उपचार को पहुंची चित्सिकीय टीम

पांच वर्ष से बिस्तर में पड़े हरीश सिंह के उपचार को पहुंची चित्सिकीय टीम

Fri, 18 Jan 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
पांच वर्ष से बिस्तर में पड़े हरीश सिंह के उपचार को पहुंची चित्सिकीय टीम
रुद्रप्रयाग। पांच वर्ष पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए धनपुर पट्टी के क्यार्की गांव निवासी हरीश सिंह पांच वर्ष से बिस्तर पर ही हैं। दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर हरीश का इलाज किया ओर उसकी हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत घंडियाल्का के क्यार्की गांव के हरीश सिंह पांच वर्ष पूर्व दिल्ली में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण उनके शरीर के एक हिस्सा ने काम करना बंद दिया। तब से वह बिस्तर पर ही लेटे हुए हैं। हरीश के दो बच्चे हैं। परिवार का भरण-पोषण हरीश की पत्नी नंदा देवी मजदूरी करके कर रही हैं। परिजनों ने हरीश के स्वास्थ्य की जांच की गुहार डीएम से लगाई थी। इस पर डीएम ने सीएमओ को गांव में एक डॉक्टर और एक फार्मेसिस्ट भेजने के निर्देश दिए थे। दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर हरीश का इलाज कर जरूरी परामर्श भी दिया। ग्रामीण राकेश मोहन बिष्ट व ताजबर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से हरीश का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने की मांग की। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि हरीश के दोनों पैर और एक हाथ काम नहीं कर रहा है। समय-समय पर हरीश के स्वास्थ्य की जांच के लिए टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed