फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कुंड-गोपेश्वर हाईवे पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

कुंड-गोपेश्वर हाईवे पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Thu, 14 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कुंड-गोपेश्वर हाईवे पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
ऊखीमठ। कुंड-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात्रि को एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह घास के लिए जा रही महिलाओं ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार रात्रि करीब 9 बजे सुनील त्रिवेदी उर्फ बबलू (35) पुत्र प्रह्लाद त्रिवेंद्री अपने वाहन से किमाणा गांव से ऊखीमठ की तरफ आ रहा था। कुंड-गोपेश्वर हाईवे पर भारत सेवाश्रम के समीप गोद गदेरा में वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रातभर किसी को भी घटना का पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे घास के लिए जंगल जा रही गांव की कुछ महिलाओं ने दुर्घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। सूचना पर 7.45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने चालक के शव को खाई से निकाला गया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान व तहसीलदार जेआर बधाणी की मौजूदगी में एसआई मंसूर अली ने पंचनामा भरा। मृतक चालक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed