फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   इस बार सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा केदारनाथ मंदिर-compat

इस बार सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा केदारनाथ मंदिर-compat

Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
इस बार सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा केदारनाथ मंदिर-compat

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर में इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे। मंदिर और पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा। पैदल यात्रा मार्ग में पुलिस का पहरा रहेगा।
आगामी 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी। पैदल मार्ग से धाम तक प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित पहुंचाने और वापस लाने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्य से यातायात में दिक्कत होने की बात को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना चुनौती है। वॉकी-टॉकी सेट के साथ जवानों को हाईवे पर जगह-जगह तैनात किया जाएगा, ताकि यातायात में कोई अवरोध पैदा न हो। जनपद में हिल पेट्रोलिंग सारथी की रुद्रप्रयाग, घोलतीर, तिलवाड़ा, जखोली, भीरी, बांसवाड़ा, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड आदि स्थानों पर तैनाती की जाएगी। रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्राकाल में स्थानीय व्यापारियों और टैक्सी यूनियन का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि केदारनाथ मंदिर परिसर और मंदिर के अंदर किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में भी दर्शनों की व्यवस्था सुचारु बनी रहे और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिले, इसके लिए बीकेटीसी से सहयोग मांगा गया है। उन्हें मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया है। इन कैमरों का संचालन पुलिस कंट्रोल रूम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी दर्शन पर इस बार भी रोक
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में वीआईपी दर्शन पर इस वर्ष भी रोक रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हेलीकॉप्टर और वीआईपी के माध्यम से आने वाले श्रद्धालु आम श्रद्धालुओं की भांति लाइन में खड़े होकर आराध्य के दर्शन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से केदारनाथ के मौसम को ध्यान में रखकर सभी जरूरी सामग्री और दवाएं साथ में लाने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed