{"_id":"5984a9994f1c1bb9358b47cd","slug":"131501866393-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की पहल जनपद में मजबूत होगी बेसिक शिक्षा की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की पहल जनपद में मजबूत होगी बेसिक शिक्षा की नींव
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गिरती छात्र संख्या के कारण लगातार बंद हो रहे सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बचाने के लिए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अभिनव पहल की है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राइमरी स्कूलों को संवारने का जिम्मा सौंपा है। डीएम की योजना ‘लक्ष्य’ के तहत 91 अधिकारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लिया है। सभी अधिकारी 15 दिन में एक बार स्कूल का विजिट कर वहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की मदद करेंगे।
सभी अधिकारी नियमित विद्यालय संचालन, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, पठन-पाठन, टीएलएम के प्रति रुचि, मीड-डे-मील, साफ-सफाई, भौतिक संसाधन, मूलभूत सुविधा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही ऐसे छात्र-छात्राएं, जो काफी-किताब, ड्रेस, जूते, छात्रा, बैग खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें यह सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करेेंगे। अधिकारी ऐसे बच्चों, जो राजीव गांधी और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल होने की योग्यता रखते हैं, उन्हें जरूरी मार्गदर्शन के साथ पाठ्य पुस्तकें आदि उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।
सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय खुरड लिया गोद
मुख्य विकास अधिकारी दाताराम जोशी ने प्राथमिक विद्यालय खुरड को गोद लिया है। वहीं, एडीएम तीरथ पाल सिंह ने राप्रावि रुद्रप्रयाग, डीएफओ राजीव धीमान ने राप्रावि उत्यासू, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र ने राप्रावि दुर्गाधार, एसडीएम देवमूर्ति यादव ने राप्रावि जखोली, एसडीएम गोपाल सिह चौहान ने राप्रावि ऊखीमठ, एसडीएम देवानंद ने राप्रावि रामपुर को गोद लिया है। इसी प्रकार सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने राप्रावि बर्सू, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस ने राप्रावि खांकरा, एनएच के ईई प्रवीन कुमार ने राप्रावि तिलवाड़ा, ऊर्जा निगम के ईई मनोज गुंसाई ने राप्रावि सुमाड़ी, डीपीओ धर्मवीर सिंह ने राप्रावि रतनगढ़ को गोद लिया है। अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी एक-एक बेसिक स्कूल गोद लिया है। अधिकारियों के स्थानांतरण की स्थिति में उनका प्रतिस्थानी विद्यालय की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन
प्रत्येक माह होगी परीक्षा
बेसिक स्तर से बच्चों को सामान्य ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह स्कूलों में मासिक परीक्षा की भांति छात्र-छात्राओं का प्रतियोगी टेस्ट भी कराएं जाएंगे। इनमें सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
इनका कहना है -
प्राथमिक स्तर से शिक्षा को सुधारने और गुणवत्तापरक बनाने के लिए यह पहल की गई है। प्रशासनिक और विभागीय 91 अधिकारियों ने एक-एक प्राथमिक विद्यालय गोद लिया है। इन सभी विद्यालय का समय-समय पर मूल्यांकन भी किया जाएगा। आने वाले समय में योजना का विस्तार कर अन्य स्कूलों को भी शामिल किया जाएगा। - मंगेश घिल्डियाल, डीएम रुद्रप्रयाग।