फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   13 roads closed due to rain in rudraprayag

मूसलाधार बारिश से 13 सड़कें बंद

Mon, 19 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
13 roads closed due to rain in rudraprayag
रविवार देर रात से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे जगह-जगह अति संवेदनशील बने हुए हैं। वहीं जिले में 13 संपर्क मोटर मार्ग बंद हो चुके हैं। इस कारण कई दूरस्थ गांवों का तहसील, ब्लॉक और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विभागीय अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा है जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

तेज बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे और सिरोहबगड़ व नरकोटा में पहाड़ी से पत्थर, मलबा गिरने से यातायात बार-बार बाधित होता रहा। पूरे हाईवे पर कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि तेज बारिश को देखते हुए जवाड़ी बाईपास पर बैरियर लगाया गया है। इससे रुद्रप्रयाग या चमोली से श्रीनगर जाने वाले वाहन को रोका जा सके। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे नैल, बांसवाड़, सेमी-भैंसारी, नारायणकोटी समेत अन्य स्थानों पर अति संवेदनशील हो गया है। हाईवे पर यातायात भी कम संचालित हो रहा है। दूसरी तरफ जिले में 13 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं, इस कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बारिश से तिमली-मरोड़ा-किरोड़ा, छेनागाढ़-उछोला, गुप्तकाशी-कालीमठ, अदेरगढ़ी-धारतोलियूं, तोणीधार-पेलिंग, कोंथा-तेवड़ी-कलई, मस्तूरा-दिलमी-करोखी, भौंसाल-कुंडा-दानकोट, मोहनखाल-क्यूंजा-भीरी समेत 13 मोटर मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed