फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   13 protest against the closure of institutions

संस्थानों के बंद होने के विरोध में 13 को प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
13 protest against the closure of institutions
राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान जखोली और आईटीआई चिरबटिया समेत तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को बंद करने के विरोध में जन अधिकार मंच 13 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरने का निर्णय लिया है। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षाविद् एवं मंच के वरिष्ठ सदस्य मगनानंद भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष मोहित डिमरी व महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बीते एक वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में आईटीआई चिरबटिया, बसुकेदार और अगस्त्यमुनि के साथ अब पॉलिटेक्निक जखोली को बंद कर दिया गया है। जबकि चोपता पर बंदी की तलवार लटक रही है। ऐसे में स्थानीय युवा कहां से और कैसे रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करेंगे। निर्णय लिया गया कि पॉलीटेक्निक संस्थान जखोली को लेकर 13 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विनोद कप्रवाण, केएन डिमरी, भगत चौहान, बीरेंद्र नेगी, बुद्धिबल्लभ ममगाईं, केपी ढौंडियाल, प्यार सिंह नेगी, बादल रावत सहित अन्य कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed