फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   12779 pilgrim reached in badrinath.

बदरीधाम में 12779 ने टेका मत्था

Mon, 30 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 30 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
12779 pilgrim reached in badrinath.
बदरीनाथ धाम - फोटो : file photo

बदरीनाथ धाम में सोमवार को 12779 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बीस दिनों में बदरीनाथ धाम में 2,25,950 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम खराब हुआ।

विज्ञापन


हालांकि शाम तक भी धाम में बूंदाबांदी होती रही। वहीं, सोमवार को 2134 तीर्थयात्री गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए। हेमकुंड साहिब में भी मौसम सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को 5587 यात्रियों ने किए दर्शन
केदारनाथ। सोमवार को केदारनाथ में 5587 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। एक सप्ताह में दर्शन करने वालों की यह सबसे कम संख्या है। इस दौरान 2906 पुरुष, 2501 महिलाएं और 180 बच्चों ने धाम में मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दोपहर दो बजे तक गौरीकुंड से 6230 यात्री पैदल रास्ते से धाम के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मौसम और यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए पूरी सर्तकता बरती जा रही है। किसी भी यात्री को कोई दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।


केदारनाथ में छाया रहा हल्का कोहरा
केदारनाथ। सोमवार को केदारनाथ में दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। यहां सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। पड़ावों पर भी हल्का कोहरा छाया रहा। इधर, रुद्रप्रयाग में प्रात: 8 बजे कुछ देर तेज बारिश हुई। लेकिन इसके बाद सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed