फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सड़क निर्माण व घेरबाड़ में अनियमिता पर डीएम ने बिठाई जांच

सड़क निर्माण व घेरबाड़ में अनियमिता पर डीएम ने बिठाई जांच

Tue, 05 Mar 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण व घेरबाड़ में अनियमिता पर डीएम ने बिठाई जांच
जखोली। पूलन-बांगर में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर/तहसील दिवस में 42 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 27 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान पीएमजीएसवाई के तहत गोरपा-सिरवाड़ी-कुरछो मोटर मार्ग की खस्ताहाल व कृषि विभाग द्वारा गांव में की गई घेरबाड़ के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर डीएम ने जांच बिठाई। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई जांच कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को जनता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को निस्तारित करते हुए जिला कार्यालय व फरियादी को अनिवार्य रूप से अवगत कराए। इस मौके पर ग्राम पंचायत पूलन की ग्राम प्रधान मीना देवी ने पूलन व सिरवाड़ी गांव में बिजली के बिल भुगतान के लिए माह में एक दिन शिविर लगाने की मांग की। कहा, कि सुविधा के अभाव में उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों को जमा करने सुमाड़ी की दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने ग्राम पूलन-मल्ला से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूलन तक 2 किमी मार्ग निर्माण और गर्मियों में गांव में स्वास्थ्य टीम तैनात करने की मांग भी की। जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा व पेयजल बिलों को लेकर उपजी समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। इसके अलावा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा 31 मवेशियों का टीकाकरण किया गया। पंचायतीराज, कृषि व उद्यान विभाग द्वारा भी जरूरतमंदों को प्रमाण पत्र, बीज व कृषि उपकरण वितरित किए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी 100 लोगों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, सीबीओ, जिलाशिक्षाधिकारी माध्यमिक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed