{"_id":"5aabfa714f1c1ba6768b5eb9","slug":"121521220209-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रियुगीनारायण में शौचालय की सुविधा न साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रियुगीनारायण में शौचालय की सुविधा न साफ-सफाई
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल त्रियुगीनारायण में साफ-सफाई और शौचालय के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व मंदिर के पुजारियों ने मूलभूत सुविधाओं को जुटाने की मांग की है।
यहां सबसे अधिक समस्या यहां के पुजारियों को झेलनी होती है। पूरे क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई पेयजल के कोई इंतजाम नहीं हैं। मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद जमलोकी का कहना है कि ग्राम पंचायत को मंदिर ओर बीकेटीसी को भी मंदिर परिसर में जरूरी सुविधाओं के लिए कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर, ग्राम प्रधान विजयलाल ने बताया कि आपदा के बाद से त्रियुगीनारायण पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। बावजूद सरकारी स्तर पर यहां की सुध नहीं ली जा रही है। मामले में जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि त्रियुगीनारायण में पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में बनाया गया शौचालय ग्राम पंचायत को हैंडओवर किया जा चुका है, लेकिन पंचायत द्वारा उस पर ताला लगाया हुआ है। यात्रा से पूर्व शौचालय को ठीक कर संचालित किया जाएगा। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।