फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   12 km walk at night, reached the greenery Kantha with devotees

सूरज की पहली किरण पर हरियाली कांठा पहुंची मां हरियाली

Sat, 26 Oct 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
12 km walk at night, reached the greenery Kantha with devotees
आराध्य मां भगवती हरियाली देवी भक्तों के साथ धनतेरस की रात में 12 किमी की पैदल यात्रा कर अपने मूल मंदिर हरियाली कांठा (हरियाल पर्वत) पहुंचीं। यहां मायके पक्ष पाबौ गांव के ग्रामीणों ने अपनी ध्याण का स्वागत किया और खीर का भोग लगाया। मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन के बाद देवी की डोली जसोली मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद देवी की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान कर दिया गया। उत्तराखंड में रातभर चलने वाली यह एकलौती देवी यात्रा है।
विज्ञापन

धनतेरस को देर शाम मां हरियाली देवी की डोली ने भव्य शृंगार के बाद अपने मूल मंदिर जसोली से हरियाली कांठा के लिए प्रस्थान किया था। रातभर 12 किमी पैदल यात्रा कर मां भगवती हरियाली देवी की डोली अपने मैती भक्तों के साथ प्रभात बेला में छोटी दीपावली पर मंदिर पहुंची। इस मौके पर रानीगढ़, धनपुर, बच्छणस्यूं व अन्य क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों देवी भक्तों के जयकारों से पूरा हरियाल क्षेत्र गूंज उठा। पुजारी हरीश नौटियाल ने देवी की पूजा के साथ पंचनाम देवताओं का आह्वान किया। इस मौके पर देवी के मायके पाबौ गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने नेक भेंट अर्पित की। मां भगवती अपने पश्वा पर अवतरित हुईं और भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। इसके बाद, देवी के मैतियों ने आराध्य को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया। सुबह 10 बजे सभी धार्मिक औपचारिकताओं के बाद आराध्य मां हरियाली देवी ने हरियाली कांठा से विदा ली और जसोली मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर मैती भक्तों की आंखें नम हो गईं। देवी की डोली दोपहर बाद जसोली पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बीच मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने देवी के जागर भी गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed