फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गंगा की अविरलता बनाने के लिए महिलाअें ने लिया उपवास

गंगा की अविरलता बनाने के लिए महिलाअें ने लिया उपवास

Wed, 17 Apr 2019 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
गंगा की अविरलता बनाने के लिए महिलाअें ने लिया उपवास
अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड महिला वीरांगना संगठन ने गंगा की अविरलता के लिए हरिद्वार में उपवास में बैठे स्वामी आत्मबोधानंद के समर्थन में मंदाकिनी नदी किनारों पर एक दिवसीय उपवास रखा। बुधवार को गंगा को संगठन के महिला कार्यकर्ता अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी किनारे उपवास पर बैठी। इस मौके पर संगठन की संरक्षक सुशीला भंडारी ने कहा कि राज्य हित को देखते हुए सिंगोली-भटवाडी, तपोवन-विष्णुप्रयाग, पीपलकोटी व अलकनंदा नदी पर बन रही जल विद्युत परियोजनाओं को तत्काल बंद कर देना चाहिए, जिससे गंगा की अविरलता बनी रहे। उन्होंने यहां की जैव विविधता को बचाने की अपील की। संगठन के लोगों ने कहा कि लोगों के जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि हरिद्वार में उपवास पर बैठक आत्माबोधानंद को समर्थन के लिए प्रतिनिधिमंडल वहां जाएंगे। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी, सतेश्वरी रौथाण, गीता मलासी, लक्ष्मी देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed