फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बीकेटीसी का सात सदस्यीय दल केदारनाथ धाम रवाना

बीकेटीसी का सात सदस्यीय दल केदारनाथ धाम रवाना

Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बीकेटीसी का सात सदस्यीय दल केदारनाथ धाम रवाना
ऊखीमठ। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल केदारनाथ धाम के निरीक्षण के लिए रवाना हुआ। यह दल पैदल मार्ग और धाम में समिति की संपत्तियों का जायजा लेगा। इसके बाद ही यात्रा तैयारियों के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 9 मई को प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। यात्रा तैयारियों के लिए बुधवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दल केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। कार्याधिकारी एनपी जमलोली ने बताया कि सीईओ के नेतृत्व में रवाना हुआ दल बर्फ से प्रभावित केदारनाथ में मंदिर परिसर, हट्स, पेयजल व्यवस्था समेत कई व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेगा। इसके अलावा यात्रा शुरू होने से पहले बर्फ हटाने, मंदिर व यात्रा काउंटरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन के लिए योजना बनाएगा। दल में एई गिरीश देवली व एई विपिन तिवारी सहित 4 स्वयंसेवक भी शामिल हैं। दूसरी तरफ डीडीएमए के 130 मजदूरों की ओर से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से आगे बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed