{"_id":"5c68359abdec227386332476","slug":"11550333338-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में दिनभर खिली रही चटक धूप, पारा 15 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में दिनभर खिली रही चटक धूप, पारा 15 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में दिनभर मौसम सुहावना रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही, जिस कारण ठंड का प्रकोप कम रहा। यहां अब भी 9.5 फीट बर्फ मौजूद है, जिस कारण आदिगुरु शंकराचार्य समाधी स्थल पुनर्निर्माण सहित अन्य कार्य बीते 27 दिन से ठप पड़े हैं। साथ ही बिजली सप्लाई भी गुल है।
शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ केदारनाथ में धूप तेज होती गई। इस दौरान दोपहर 12.30 बजे तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भले ही धूप ढलते ही बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ने लगी। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व बीते शुक्रवार देर शाम 6.30 बजे देर रात्रि 11 बजे तक बर्फबारी में 6 इंच तक नई बर्फ जमी। केदारपुरी बर्फ के ढेर से ढकी हुई है। यहां मौजूद कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 21 जनवरी से अभी तक 6 बार चार घंटे से 36 घंटे तक बर्फबारी हो चुकी है, जिससे बिजली व पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। इस समस्या के कारण तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवनों के अंदर कमरों में होने वाले कार्य भी व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। पैदल मार्ग का भी अधिकांश हिस्सा 4 से 6 फीट बर्फ से लकदक बना हुआ है।इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के निचले इलाकों में दिनभर धूप खिली रही।