फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गांव-गांव भ्रमण कर संगठन मजबूत करेगा उक्रांद

गांव-गांव भ्रमण कर संगठन मजबूत करेगा उक्रांद

Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव भ्रमण कर संगठन मजबूत करेगा उक्रांद
रुद्रप्रयाग। उक्रांद प्रदेश बचाओ गांव बसाओ अभियान को लेकर जनपद के गांवों का भ्रमण करेगा। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए नए कार्यकर्ता को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आरपी नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि पार्टी आमजन के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश बचाओ, गांव बसाओ अभियान को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि अभियान के अंतर्गत 24-25 जुलाई को गैरसैंण में अधिवेशन भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नौटियाल ने पार्टी की जिला स्तरीय गतिविधियों व भावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सीमा चौहान को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व मीना देवी को जखोली ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। जबकि विजयराम को उपाध्यक्ष, विजय रावत को महामंत्री, प्रीति को सचिव और पिंकी को मंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर अवतार सिंह राणा, जितार सिंह जगवाण, पृथ्वीपाल सिंह, चंद्रमोहन गुसाई, ओम प्रकाश डिमरी, महेंद्र लंबूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed