{"_id":"5b1ea93f4f1c1b684d8b5d10","slug":"11528736063-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीनियर टीम का मंदाकिनी नदी में कैनोइंग-सलालम प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीनियर टीम का मंदाकिनी नदी में कैनोइंग-सलालम प्रशिक्षण शुरू
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय सीनियर कैनोइंग-सलालम टीम का 24 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सोमवार से यहां मंदाकिनी नदी में शुरू हुआ। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा आयोजित शिविर का केदारनाथ विधायक मनोज रावत और जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शुभारंभ किया।
इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की प्रदेश इकाई व उत्तराखंड कयाकिंग, कैनोइंग व राफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सीनियर टीम के 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें प्रिंस, विशाल, राजा, विश्वजीत, धीरज, राहुल, त्रिलोक, बलिराम, चंपा, आरती और जान्हवी शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने नदी के तेज बहाव में 200 मीटर क्षेत्र में कैनोइंग व सलालम का अभ्यास किया। भारतीय कैनोइंग-सलालम सीनियर टीम के मुख्य कोच व फ्रांस निवासी जिम विरकोन, वरिष्ठ सहायक कोच देवेंद्र गुप्ता, कनिष्ठ सहायक कोच दिग्विजय सिंह ने प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। शिविर के समापन के बाद टीम एक माह के प्रशिक्षण के लिए यूरोप जाएगी। उद्घाटन के मौके पर एडीएम गिरीश गुणवंत, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।
जल खेलों पर ध्यान दे सरकार: कनवासी
रुद्रप्रयाग। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह कनवासी का कहना है कि मंदाकिनी नदी में प्रशिक्षण का बेहतरीन स्लोप है। यहां पर अभ्यास कर खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर कर सकते हैं। उत्तराखंड में मंदाकिनी, अलकनंदा, भागीरथी सहित कुमाऊं में बहने वाली नदियों में जल खेलों के अभ्यास व आयोजन की यूरोप व अन्य देशों से भी बेहतर संभावनाएं हैं, लिहाजा इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए। ब्यूरो