फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ग्याहर दिवसीय यात्रा कर कमेड़ा गांव लौटी मां सन्यासिणी देवी

ग्याहर दिवसीय यात्रा कर कमेड़ा गांव लौटी मां सन्यासिणी देवी

Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ग्याहर दिवसीय यात्रा कर कमेड़ा गांव लौटी मां सन्यासिणी देवी
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्रांतर्गत कमेड़ा गांव की आराध्य मां सन्यासिणी देवी अपनी ग्यारह दिवसीय पूर्व दिशा की यात्रा के बाद अपने घर लौट आई है। देवी आगमन पर ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

मां सन्यासिणी ने पूर्व दिशा दिवारा यात्रा के तहत तल्लानागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को दर्शन देने के बाद सोमवार को कमेड़ा गांव पहुंची। देवी के अपने घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने डोली का भव्य रुप से स्वागत किया। इस दौरान देवी की डोली ने गांव के खेतों की परिक्रमा करने के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर में पहुंचते ही दूर दराज क्षेत्रों से पहुंची ध्याणियों और अन्य ग्रामीणों ने देवी से अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीष मांगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी रमेश सेमवाल, गुरू रामेश्वर प्रसाद शर्मा व त्रिभुवन प्रसाद शर्मा ने यज्ञ हवन कर देवी को अपने स्थान पर स्थापित किया। बीते 21 अप्रैल से शुरू हुई देवरा यात्रा के दौरान मां सन्यासिणी ने चोपड़ा क्षेत्र के गंधारी, गडमिल, लोदला, चमस्वाड़ा, बजूण, क्वील, कुरझण, पाली, चोपड़ा समहित डेढ़ दर्जन गांवों का भ्रमण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह राणा ने बताया कि अब देवी की उत्तर दिशा दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed