{"_id":"5ae2062a4f1c1b87648b45e8","slug":"11524762154-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम गोपाल सिंह चौहान केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन व केदारघाटी में आपदा न्यूनीकरण एवं प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने के लिए यात्रा पड़ावों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ये अधिकारी 26 अप्रैल से 5 मई तक ड्यूटी देंगे।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो और विषम परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए यात्रा पड़ावों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि केदारनाथ में उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सेक्टर मजिस्ट्रेट और डा. अशोक कुमार और ईओ मोहन सिंह बरोला को सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। लिनचोली में अजय थपलियाल व कनिष्ठ अभियंता ललित सिंह नेगी, भीमबली में गजपाल चंदानी व प्रदीप कुमेडी, गौरीकुंड में नायब तहसीलदार दर्शन लाल और महेंद्र सिंह रावत, सोनप्रयाग में तहसीलदार जयवीर राम बधाणी व नायब तहसीलदार सैन सिंह नेगी को बतौर सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पुलिस कर्मियों से बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सरल व सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मोबाइल कनेक्टिविटी, खाद्यान्न, लोकल इंटरनेट आदि व्यवस्थाओं की प्रतिदिन यात्रा कंट्रोल रूम को जानकारी देने के निर्देश दिए।