{"_id":"5adcc0104f1c1b9e098b5fd2","slug":"11524416528-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरासू में बाल संस्कार एवं योग शिविर हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरासू में बाल संस्कार एवं योग शिविर हुआ संपन्न
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। महिला पतंजलि की ओर से नगरासू में आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार एवं योग शिविर में बच्चों को योगाभ्यास के साथ स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी की पत्नी भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि बच्चे योग के जरिए स्वस्थ रहेंगे और मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे। उन्होंने गांवों व कस्बों में इस तरह के शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने पर जोर दिया। महिला पतंजलि की सह राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह ने बताया कि गुरुकुल रेवाड़ी (हरियाणा) के छात्र अभिनव शाह ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले 70 बच्चों को शीर्षासन हलासन, हाथों के बल चलने का अभ्यास, अनुलोम-विलोम आदि योग अभ्यास कराए। इस अवसर पर यज्ञ-हवन का आयोजन भी किया गया और प्रतिभागियों को इनाम बांटे गए।