फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के हो ठोस प्रयास

नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के हो ठोस प्रयास

Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के हो ठोस प्रयास

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रशासन और पुलिस ने शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल को व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर बाहरी लोगों के सत्यापन सहित यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई।

कोतवाली में एसडीएम सदर देवानंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने मुख्य बाजार सहित नया बस अड्डा और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। साथ ही दुपहिया वाहनों में हो रही छेड़खानी और चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कोटेश्वर मार्ग सहित संगम क्षेत्र में युगल जोड़ों के घूमने पर प्रतिबंध लगाने और देर शाम के नया बस अड्डा क्षेत्र में घूमने वाले शराबियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर एसडीएम सदर ने पुलिस को नियमित गश्त के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद था। उधर, ऊखीमठ थाना में सीओ अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस ने बैठक की। इस मौके पर थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली आदि मौजूद थे। उधर, अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में चौथे दिन माहौल दिनभर शांतिपूर्ण रहा। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया पूरे क्षेत्र में अब स्थिति शांतिपूर्ण है। लेकिन पुलिस अब अभी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed