फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पहाड़ में लघु-कुटीर उद्योगों की स्थापना पर हुई चर्चा

पहाड़ में लघु-कुटीर उद्योगों की स्थापना पर हुई चर्चा

Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ में लघु-कुटीर उद्योगों की स्थापना पर हुई चर्चा
रुद्रप्रयाग। सेवायोजन विभाग की ओर से सिडकुल उद्यमी कल्याण संगठन (सेवा) के द्वारा डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगार सृजन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर सेवा के अध्यक्ष हिमेश कपूर ने बताया कि पहाड़ों में लघु-कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। लोकल उत्पादों से निर्मित गृह उपयोगी वस्तुओं के निर्माण एवं विपणन से जहां कई परिवारों की आर्थिकी बढ़ेगी। वहीं, रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने पहाड़ी भू-भाग में चीड़ की पत्तियों से पल्प, रिंगाल से प्रसाद की टोकरियों का निर्माण व जूट बैग बनाने की बात कही। इस मौके पर डीएम ने सभी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग की बात कही। इस अवसर पर सिडकुल उद्यमी संगठन के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, आदर्श कालिया, गुलशन चंडौक, पराग सक्सेना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed