फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अब, विज्ञान विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे जीआईसी के छात्र

अब, विज्ञान विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे जीआईसी के छात्र

Tue, 22 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
अब, विज्ञान विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे जीआईसी के छात्र
अगस्त्यमुनि। राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कालेज में आधुनिक विज्ञान भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में हाईस्कूल व इंटर स्तर के लिए अलग-अलग लैब का निर्माण होगा। शासन से भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय के इस विद्यालय में अभी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों को प्रयोगात्मक पढ़ाई के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब, छात्रों को अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। प्रधानाचार्या जेपी चमोला ने बताया कि शासन से विज्ञान भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से विद्यालय परिसर में विज्ञान भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें चार प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। साथ ही कुछ अतिरिक्त कक्षा-कक्ष भी निर्मित किए जाएंगे। बताया कि हाईस्कूल के लिए समेकित लैब (सभी विज्ञान की एक ही) और इंटर के लिए तीन लैब बनाई जाएंगी। सभी प्रयोगशालाओं में आधुनिक विज्ञान उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए शासन से 20 लाख रुपये अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है। जल्द ही भवन निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed