{"_id":"5bdf2844bdec220a7e0f8289","slug":"111541351492-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान महाकुंभ में उतराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अंकित व ईश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान महाकुंभ में उतराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अंकित व ईश्वर
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अहमदाबाद में 23 नवंबर से आयोजित होने वाले विज्ञान महाकुंभ में राजकीय जूनियर हाईस्कूल छिनका के छात्र ईश्वर सिंह और जूहा डांगी-गुनाऊं के छात्र रोहित रौतेला विज्ञान मॉडल व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन छात्रों के मॉडल को राज्य स्तर पर क्रमश: प्रथम व तृतीय स्थान मिला था।
डायट के प्रवक्ता विनोद यादव ने बताया कि बीते वर्ष आयोजित हुए विज्ञान महोत्सव में छात्र ईश्वर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का मॉडल तैयार किया था। इस मॉडल को ब्लाक, जनपद व प्रदेश में प्रथम स्थान मिला था, जिसके बाद इसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। जबकि छात्र रोहित रौतेला के अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों के संरक्षण के लिए तैयार किया गया मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला था। बताया कि दोनों छात्र अब, 23 से 27 नवंबर तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर विद्यालयी स्तरीय विज्ञान महाकुंड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इधर, छात्रों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन पर खुशी जताते हुए सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक डॉ. विद्याशंकर चतुर्वेदी, डायट के प्रधानाचार्य सुधीर असवाल आदि ने कहा कि यह जनपद और शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने छात्रों के शिक्षक हेमंत चौकियाल व आनंद प्रकाश मखनवाल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।