{"_id":"5b5ca83b4f1c1bb35d8b5f64","slug":"111532799035-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चौधरी ने किया मोटर मार्ग का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चौधरी ने किया मोटर मार्ग का भूमि पूजन
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तीन किमी लंबे बैरागणा-जैंटा-कमोल्ड़ी मोटर मार्ग का विधायक भरत सिंह चौधरी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मार्ग के निर्माण से बच्छणस्यूं पट्टी के कई गांवों को लाभ मिलेगा।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। आने वाले समय में क्षेत्र की सड़कों को आपस में लिंक कर रिंग रोड बनाई जाएगी, जिससे यातायात और भी सुलभ हो सके। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।