फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   1100 pilgrim reached in kedarnath by helicopter.

अब तक 1100 यात्री हेलीकाप्टर से पहुंचे केदारधाम

Sat, 14 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 14 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
1100 pilgrim reached in kedarnath by helicopter.
चारधाम - फोटो : file photo

केदारघाटी का आसमान में हेलीकाप्टर दौड़ लगा रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से अब तक हेलीकाप्टर घाटी में छह सौ से अधिक चक्कर लगा चुके हैं। इस सुविधा से चार हजार यात्री धाम पहुंच चुके हैं। मई से शुरू केदारनाथ की यात्रा के साथ ही धाम के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


9 कंपनियों के हेलीकाप्टर, नारायणकोटी, मस्ता, मैखंडा, शेरसी आदि हेलीपैड से उड़ान भर रहे हैं। सुबह सात से शाम के सात बजे तक केदारघाटी का आसमान हेली की आवाज से गूंज रहा है। बृहस्पतिवार को आठ हेलीकाप्टरों ने पूरे दिनभर 186 शट्ल किए। इस दौरान 1094 यात्री धाम गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को 189 शट्ल में 1095 यात्री गए। जबकि शनिवार को 222 शट्ल हुई, जिसमें 1276 श्रद्धालु धाम पहुंचे। इससे पहले 9 और 10 मई को लगभग सौ शटल हुई और एक हजार से अधिक यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इधर, सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में दो-तीन अन्य हेलीकाप्टर को यात्रा की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकाप्टर सेवा संचालन की पूरी देखरेख की जा रही है। सभी कंपनी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना पर प्रशासनिक स्तर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
- सुरेंद्र सिंह पंवार,  सब नोडल अधिकारी, हेलीकॉप्टर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed